राज्य
प्रशासन के लिए चुनौती बना ग्राम रोशनाबाद मुख्य मार्ग, अतिक्रमण के चलते मार्ग पर चलना हुआ दूभर
Publish Date: 22-01-2021 Total Views :194

खबर हरिद्वार के ग्राम रोशनाबाद से हैं। आपको बतादे की दिन हो या रात रोशनाबाद के मुख्य मार्ग पर बाहरी लोगो के द्वारा अतिक्रमण कर मुख्य मार्ग को संकरा कर दिया हैं। दिन ढलते ही इस मार्ग से निकलना बड़ा मुश्किल हो चला हैं। आपको बता दें कि यह क्षेत्र आपराधिक गतिविधियों में भी तेजी से अपने पैर पसार रहा हैं।इसका एकमात्र कारण हैं की ,यहां बाहरी राज्यों के लोगों का अस्थाई निवास दिन दुगना और रात चौगुना तेजी से बढ़ रहा है। जबसे इस क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों की बड़ी संख्या में स्थापना हुई है। तब से लोग यहॉ नौकरी करने की तलाश में आकर अस्थाई तौर पर निवास कर रहे है। इतना ही नही जिन्हे नौकरी नहीं मिलती वो इस क्षेत्र में इसी तरह अतिक्रमण कर दबंगई से अपने मनमाने तरीको से व्यपार कर रहे हैं।

आपको बतादे की पहले भी प्रशासन कई बार इस अतिक्रमण पर अपना डण्डा चलाने का प्रयास कर चूका हैं। लेकिन इनकी दबंगई के आगे प्रशासन के सब प्रयास फेल होते नजर आये हैं। यही नहीं प्रशासन पर इन व्यपारियो ने पत्थराओ तक कर दिया ।जिससे अतिक्रमण हटवाने आये प्रसासन के अला अधिकारियो को अपनी जान तक बचाकर भागना पड़ा था।

आज जब उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान से इस विषय में बात की गई तो ,उन्होंने कहा की जल्द ही इस पर कार्येवाहि कर इस क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाया जायेगा। सभी अतिक्रमण कारियों को चेतावनी देकर दो दिन का समय दिया जायेगा। अगर फिर भी ये लोग नहीं मानते हैं तो इन पर कड़ी कार्येवाहि की जाएगी। जो भी अतिक्रमण दिखेगा उसे ध्वस्त कर दिया जायेगा ।